उत्तराखंड

भारी बर्फबारी के कारण केदार घाटी में फंसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

केदार घाटी में भारी बर्फबारी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सीएम योगी भारी बर्फबारी के कारण केदार घाटी में फंसे

उत्तराखंड:केदार घाटी में भारी बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ में फंस गए हैं। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों मुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

 

योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां दोनों सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने। इस दौरान केदारनाथ में भारी बर्फबारी होने लगी योगी आदित्यनाथ ने बर्फबारी का भी लुत्फ उठाया।
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खराब मौसम के कारण अभी दोनों लोग केदारनाथ में ही रुके हुए हैं। मौसम में सुधार होते ही बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

 

आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए केदारनाथ धाम के कपाट

भाई दूज के पर्व  पर केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच आज सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण डोली प्रस्थान में कुछ देरी हुई।

 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top