उत्तराखंड

यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरी बोलेरो, 3 की मौत, 9 घायल..

यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरी बोलेरो, 3 की मौत, 9 घायल..

वाहन में सवार थे 12 लोग..

यमुनोत्री धाम की यात्रा कर घर लौट रहे थे वाहन सवार..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज भी हो चुका हैं। साथ ही मौसम भी अपने चरम पर बना हुआ हैं। जिससे जगह जगह पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ हैं। यमुनोत्री हाइवे के ओजरीडबरकोट से भी एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं। जहां एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमे 12 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरूवार करीब साढ़े नौ बजे हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नौ घायल व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे और सभी यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे। नौ घायल व्यक्तियों को घटनास्थल से 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top