उत्तराखंड

ब्लाॅक प्रमुख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे सचिवालय कूच..

ब्लाॅक प्रमुख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे सचिवालय कूच..

21 नवंबर को हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे कूच..

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई, नियुक्तियों में हुई भर्ती घोटालों के साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित अन्य ज्वलंत जनहित की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर 21 नवम्बर को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विकासखण्ड जखोली के ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे।

ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी देहरादून में 21 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने रुद्रप्रयाग जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक में सचिवालय कूच करने का आह्वान किया है।

ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि जनता की समस्याओं से भाजपा सरकार का कोई लेना-देना नहीं रह गया है। अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार के मंत्री और विधायक गलत तरीके से कुछ भी करने को तैयार हैं। जन भावनाओं को दरकिनार करके कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के खिलाफ जनता को भी सड़कों पर उतरने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top