उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि..

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि..

देश की सुरक्षा को लेकर जनरल ने दिया अहम योगदान..

 

 

रुद्रप्रयाग। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर भारतीय भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने शोक व्यक्त किया। जनपद के प्रत्येक मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने जनरल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने अहम योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाए रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक शैला रानी रावत, आशा नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय कप्रवान, दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, बाचस्पति सेमवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, डॉ आशुतोष किमोठी, शकुंतला जगवाण, विक्रम पटवाल, अशोक खत्री, ओमप्रकाश बहुगुणा, जयंती प्रसाद कुर्माचली, दर्मियान जखवाल, अजय सेमवाल, अरविंद गोस्वामी सहित कई मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी सहित 13 लोगों की कुन्नूर तमिलनाडु में निधन होने पर चोपता व सतेराखाल में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीडीएस बिपिन रावत को भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित था। स्व रावत को अपने सैन्य कार्यकाल में उनके अदम्य साहस, वीरता व निर्भीक फैसलों के लिये देशवासी सदैव याद रखेंगे। इस दौरान पूरा क्षेत्र बिपिन रावत अमर रहे के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, जयवर्धन कांडपाल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, विक्रम पैलड़ा, त्रिलोचन भट्ट, भागमल नेगी, जोत सिंह राणा, अनिल बर्त्वाल, योगेन्द्र रावत, रणवीर वासकण्डी, गजेन्द्र करासी, महेन्द्र करासी, पंचम नेगी, नागेन्द्र भंडारी, नैन सिंह मेवाल, पवन रावत, हरीश वशिष्ठ, आदि मौजूद थे।

इधर, अगस्त्यमुनि नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों ने चीफ आफ डिफेंस बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी एवं अन्य सभी सैनिक अधिकारियों के देवलोक गमन पर दो मिनट की मौन सभा रखी। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ कुलदीप आजाद नेगी, नगरध्यक्ष जेपी सकलानी, पूर्व सैनिक जोत सिंह रावत, ललित मोहन भट्ट, विक्रम नेगी, दीपक बेंजवाल, प्रदीप भट्ट, महेंद्र राणा, महिला मोर्चा की दीपा नेगी, रजनी शर्मा, बीना राणा, श्रीनंद जमलोकी, चन्द्रशेखर बेंजवाल, व्यापारी नेता विजय कुमार, व्यापार संघ के महामंत्री त्रिभुवन सिंह नेगी, शकूर अहमद, मोहन नैथाणी, राजकिशोर बिष्ट, विनय भट्ट, आशीष भट्ट, विपिन रौथाण आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top