उत्तराखंड

उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट..

उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट..

 

 

 

 

 

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है। 2 दिसंबर 2023 से पहले स्थानीय निकाय चुनाव करवाए जाने हैं।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है। 2 दिसंबर 2023 से पहले स्थानीय निकाय चुनाव करवाए जाने हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में नगर निकायों के चुनाव प्रस्तावित है। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव अपने तय समय पर कराने के लिए कवायद तेज है।

आपको बात दे कि सियासी गलियारों में जहां निकाय चुनाव के आगे खिसकाने की चर्चा हो रही थी वहीं इन अटकलों पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव अपने तय समय पर होंगे। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। इनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते, जबकि रुड़की व बाजपुर के चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है।

बताया जा रहा है कि पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश के 90 नगर निकाय मौजूद थे। इनमें रुड़की और बाजपुर में परिणाम देरी से आये थे। वहीं प्रदेश में अब 12 नए निकायों का गठन किया गया है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मिलाकर 102 नगर निकाय हो गए हैं। रिपोर्टस की माने तो वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को है। सरकार को विभिन्न जिलों से छह नगर निकायों के प्रस्ताव भी मिले हैं।

इन पर मंथन चल रहा है और संभव है कि कैबिनेट की आगामी बैठक में इनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है। जिन्हें लेकर कवायद जारी है। उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ठीक पहले हो रहे निकाय चुनाव प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल मैच की तरह होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में त्रिस्तरीय निकाय चुनाव होने हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top