उत्तराखंड

उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगी भोजन माताएं..

उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगी भोजन माताएं..

रिटायरमेंट पर मिलेगी सम्मान राशि..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पांच करोड़ का कॉरपस फंड बनाया जाएगा। जिसके ब्याज से प्रति वर्ष सेवानिवृत होने वाली औसतन 600 भोजन माताओं को 10 से 25 हजार मानदेय दिया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पांच करोड़ का कॉरपस फंड बनाया जाएगा। जिसके ब्याज से प्रति वर्ष सेवानिवृत होने वाली औसतन 600 भोजन माताओं को 10 से 25 हजार मानदेय दिया जायेगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वहीं उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में भी लाने का प्रस्ताव है।

महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के तहत कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर महिला कल्याण कोष से 30,000 का अनुदान दिया जाता है। जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाली भोजन माताओं को सेवानिवृत्त होने पर कुछ नहीं मिलता है। सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर अब भोजन माताओं को भी सम्मान राशि देने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

प्रस्ताव दो तरह का है। पहले प्रस्ताव में कहा गया है कि भोजन माताओं को 144 रुपये का मासिक योगदान देना चाहिए या इसे सरकार की ओर से जमा करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो उन्हें सेवा से हटने पर 8654 रुपये से लेकर 51923 रुपये के बीच की राशि मिलेगी। जबकि 60 साल में सेवानिवृत्त होने पर उन्हें 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की धनराशि दी जाएगी।

3000 रुपये मानदेय को बढ़ाकर 5000 करने का भी है प्रस्ताव..

राज्य में भोजन माताओं को 3000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार 900 रुपये का योगदान करती है। जबकि राज्य सरकार 2100 रुपये का योगदान करती है। विभागीय सूत्रों का कहना हैं कि मानदेय को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का प्रस्ताव कथित तौर पर केंद्र सरकार को भेजा गया हैं।

पहला प्रस्ताव

यदि मानदेय से 144 रुपये कटौती की जाती है, या सरकार अंशदान देती है तो

कार्य अवधि साल            सेवा से हटने पर               मौत पर
5                                     8654                          60577
10                                   17308                        60577
15                                   25962                        60577
20                                   34615                        60577
25                                   43269                        60577
30                                  51932                         60577

दूसरा प्रस्ताव

60 साल में सेवानिवृत्त होने पर मिलने वाली सम्मान राशि

कार्य अवधि वर्ष में             धनराशि
0-5                                 10000
6-10                               15000
11-20                             20000
21-30                             25000

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top