देश/ विदेश

बर्लिन में गूंजे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे..

बर्लिन में गूंजे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे..

बर्लिन में गूंजे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे..

ब्रैंडेनबर्ग गेट पर दिखी भारत की विविधता..

 

देश/ विदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम में वे जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे।

बर्लिन के ब्रैंडेनबर्ग गेट पर दिखा भारत का रंग..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने बर्लिन के प्रतिष्ठित ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भारत के रंग और विविधता प्रदर्शित करती तस्वीर साझा की है।

पीएम के पहुंचते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगने लगे..

पीएम मोदी जब भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो वहां भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगने लगे। क्या बच्चे क्या महिलाएं सभी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान पीएम मोदी भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी ने की भारतीय मूल के लड़के की प्रशंसा..

देशभक्ति गीत गाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक युवा भारतीय मूल के लड़के की प्रशंसा की।

रूस की कार्रवाई को लेकर भारत और जर्मनी के बीच सकारात्मक बात: चांसलर
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि रूस की कार्रवाई को लेकर भारत और जर्मनी के बीच सकारात्मक बात होगी।

भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल एडलॉन केम्पिंस्की पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी इस दौरान एक बच्चे से भी मिले जिसने कि गाना गाकर प्रधानमंत्री को सुनाया।

चुनौतियों के बीच ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण ..

पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियों के बीच ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे में उन सभी सहयोगियों से मुलाकात होगी जो भारत की शांति और समृद्धि की लक्ष्य का अहम हिस्सा रहे हैं।

भारत का अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) केवल जर्मनी के साथ..

भारत का अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) केवल जर्मनी के साथ है, जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है। छठे आईजीसी के बाद एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक होगी जहां प्रधानमंत्री और चांसलर स्कोल्ज दोनों देशों के शीर्ष सीईओ के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी जर्मनी में भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। तीन देशों की यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में, प्रधान मंत्री ने कहा कि उनकी बर्लिन यात्रा चांसलर स्कोल्ज के साथ विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा करने का अवसर होगी।

बर्लिन पहुंचने के बाद पीएम मोदी का स्वागत..

बर्लिन में गूंजे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे, ब्रैंडेनबर्ग गेट पर दिखी भारत की विविधता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम में वे जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top