देश/ विदेश

इस लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, देखे वीडियो..

इस लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, देखे वीडियो..

देश-विदेश: शायद ही ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मधुमक्खियों से डर नहीं लगता है। अक्सर हमको जब मधुमक्खियों का छत्ता दिखाई देता है तो हम उससे दूर हो जाते हैं। इसका कारण है मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। आपने इन्हें छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी इंसान के शरीर पर इन्हें छत्ता बनाते हुए देखा है।

आप कहेंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता। तो हम आज आपको एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें ये असंभव लगने वाली बात संभव हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है।

वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ कुछ ही घंटे बीते हैं लेकिन अबतक इसे 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 770 बार इसे रीट्वीट किया गया है। आप खुद वीडियो को देखिए जिसमें एक लड़के के हाथ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढंका हुआ है। हैरत की बात ये है कि उस लड़के को न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है।


वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top