उत्तराखंड

हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर..

हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर..

हनुमान चट्टी में बाइक सवार की मौत, हाईवे बंद..

 

 

 

 

 

 

बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम भी लगातार अपने रुख बदल रहा हैं। लगातार पहाड़ों से लेकर मैदानों में बारिश और बर्फ़बारी हो रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को भी कही कही पर रास्ते में ही रोका जा रहा हैं। बारिश के कारण पहाड़ों से भूस्खलन भी हो रहा हैं। जिसके चलते हादसों की खबर भी सामने आ रही हैं। बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया।

इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं। यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। आपको बता दे कि हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बद्रीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है।

वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चारधाम यात्रा आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध हैं कि मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आये।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top