उत्तराखंड

विजयदशमी के मौके पर घोषित हुई शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि..

विजयदशमी के मौके पर घोषित हुई शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा इस समय चरम पर है। वहीं, चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित हो गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3:35 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्न कूट पर्व पर शीतकाल के लिए 12ः01 मिनट पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 12 बजकर 09 मिनट पर सर्व सिद्धि योग, और अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। उधर केदारनाथ धाम के कपाट भी भाई दूज के पावन पर्व पर 27 अक्तूबर को बंद कर दिए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भैया दूज पर्व की तिथि 26 अक्टूबर शाम से शुरू होकर 27 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक है इसलिए धामों के कपाट 27 अक्तूबर को ही बंद किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top