उत्तराखंड

जोशीमठ आपदा के कारण औली में होने वाले विंटर गेम्स हुए रद्द..

जोशीमठ आपदा के कारण औली में होने वाले विंटर गेम्स हुए रद्द..

 

 

 

 

 

 

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के कारण उत्तराखंड के पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में जोशीमठ आपदा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शासन ने जोशीमठ आपदा के कारण औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द कर दिए है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के कारण उत्तराखंड के पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में जोशीमठ आपदा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शासन ने जोशीमठ आपदा के कारण औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द कर दिए है।आपको बता दे कि चमोली जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट औली में दूसरी बार राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाना था।

ये टूर्नामेंट दो से पांच फरवरी के बीच आयोजित होने थे। इन शीतकालीन खेलों के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन जोशीमठ भू धसाव के चलते प्रस्तावित विंटर गेम्स रद्द कर दिए गए है।

वहीं बताया जा रहा है कि जोशीमठ प्रशासन ने गांधीनगर, सिंहधार, मनोहर बाग और सुनील वार्ड को असुरिक्षत क्षेत्र घोषित किया है। हालात को देखते हुए ओली में आने वाले तमाम पर्यटकों ने अपनी बुकिंग कैंसल करा दी है। विंटर सीजन में ओली में बड़े स्तर में पर्यटन संबंधी गतिविधियां होती हैं। वहीं जोशीमठ की घटना को देखते हुए कई स्थानों पर टूरिस्ट पैलेस भी सूने पड़े हुए हैं। जिससे पर्यटन विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top