उत्तराखंड

औली स्लोप पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम कई खिलाड़ियों ने जीते मेडल..

औली स्लोप पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम कई खिलाड़ियों ने जीते मेडल..

 

 

 

 

उत्तराखंड: औली में सोमवार से शुरू हुए राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में खिलाड़ियों ने औली स्लोप पर खूब दमखम दिखाया। पहले ही दिन उत्तराखंड, सेना, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर ने गोल्ड मेडल जीते। बता दे कि पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की चार प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और बिहार के खिलाड़ी शामिल थे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अल्पाइन स्कीइंग के तहत जायंट सलालम प्रतियोगिता हुई। जायंट सलालम रेस के पुरुष वर्ग में कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सेना ने तीनों पदक अपने नाम किए। वही दूसरी प्रतियोगिता अल्पाइन स्कीइंग महिला वर्ग की जायंट सलालम में हिमाचल की टीम का दबदबा रहा। इसमें तीनों मेडल हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते।

 

अंडर 21 महिला वर्ग की रेस में उत्तराखंड की मानसी फरस्वाण ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर के हाया मुजफ्फर ने रजत और दिल्ली की रिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को आखिरी मुकाबला अल्पाइन जायंट सलालम पुरुष अंडर 21 वर्ग का हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर के शोएब राशीद ने गोल्ड, बिहार के सुमिथ महंत ने रजत और हिमाचल प्रदेश के कृति कृष्णा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top