उत्तराखंड

23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र, चुनावी साल में हंगामेदार रहने के आसार..

23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र, चुनावी साल में हंगामेदार रहने के आसार..

उत्तराखंड: विधानसभा का सत्र 23 अगस्त से देहरादून स्थित विधानसभा में होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना हैं कि विधायी विभाग के प्रस्ताव के तहत सत्र 27 अगस्त तक होगा। विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

 

छह सितंबर से पहले सत्र करना जरूरी..

विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।  23 अगस्त से बुलाए गए विधानसभा सत्र हंगामेदार हो सकता है। चुनावी साल होने के वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को उठाएंगे। विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करेगा।

 

छह महीने में बदले सियासी किरदार..

छह महीने के अंतराल में प्रदेश की सियासत में सियासी किरदार तक बदल गए है। नेता सदन की भूमिका में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह अब पुष्कर सिंह धामी होंगे तो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में प्रीतम सिंह मोर्चा लेते दिखाई देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top