उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़..

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ धाम में एक बार फिर चोराबाड़ी से तीन किलोमीटर ऊपर बर्फ के पहाड़ के खिसकने की घटना सामने आई है. आज सुबह छह बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन हुआ।

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में एक बार फिर चोराबाड़ी से तीन किलोमीटर ऊपर बर्फ के पहाड़ के खिसकने की घटना सामने आई है. आज सुबह छह बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन हुआ। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसकी जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी।

आपको बता दें कि पास के एक बर्फीले पहाड़ गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। कहा जा रहा हैं कि हिमखंड काफी बढ़ गया था, यही वजह है कि बर्फ के धुएं का गुबार इतनी लंबी दूरी तक बना रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना हैं कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर और आसपास के क्षेत्र दोनों अच्छी स्थिति में हैं। मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी सामान्य है।

 

 

23 सितंबर को भी हुआ था हिमस्खलन..

आपको बता दें कि बीती 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ अधिक जम गई थी जिससे यह टूट गया था। विशेषज्ञ का कहना था कि ये पाउडर ग्लेशियर है। हालांकि उससे भी आसपास के क्षेत्र में किसी नुकसान नहीं हुआ था। विशेषज्ञों ने इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बताया था।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top