उत्तराखंड

अमृत सरोवर योजना लागू करने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर..

अमृत सरोवर योजना लागू करने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर..

1092 तालाब बनकर हुए तैयार..

 

 

 

 

 

 

 

 

देशभर में जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान अर्जित किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर दूसरे और उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देशभर में जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान अर्जित किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर दूसरे और उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। प्रदेश में इस कार्यक्रम के लागू होने से जहां भू-जलस्तर में सुधार हुआ है। वहीं, ग्रामीणों के लिए खेतों में सिंचाई और मछली पालन व्यवसाय की राह भी खुली है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत सरोवर योजना के तहत जिला स्तर के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। योजना के तहत हर जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना था। उत्तराखंड में 975 अमृत सरोवर के बजाय 1092 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इनमें से वन भूमि पर वन विभाग ने 199 अमृत सरोवर तैयार किए हैं।

इस परियोजना के तहत निर्मित 340 अमृत सरोवर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रबंधित हैं और मछली पालन के उद्देश्य से ग्राम समूहों को दिए गए हैं। यह प्रक्रिया अनिश्चित काल तक चलती रहेगी। ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार अमृत सरोवर के विकास से ग्रामीणों के लिए रोजगार के विकल्प काफी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर भूजल के स्तर में सुधार देखा गया है। किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इसके अलावा स्थानीय लोग राजस्व बढ़ाने के लिए अमृत सरोवर में मछली पालन कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।

961 अमृत सरोवर और बनाए जाएंगे..

उत्तराखंड में अमृत सरोवर योजना की प्रगति को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ग्राम्य विकास विभाग ने 961 स्थान और चिह्नित किए हैं, जहां अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इनमें से 236 पर काम शुरू हो गया है।

अमृत सरोवर योजना में पांच राज्यों की स्थिति

राज्य – लक्ष्य – तैयार – सफलता का प्रतिशत

उत्तर प्रदेश- 5625 – 9009 – 161.94

जम्मू कश्मीर – 1500 – 2419 – 161.27

उत्तराखंड – 975 – 1092 – 112.00

हिमाचल – 900 – 760 – 84.44

मिजोरम – 825 – 657 – 79.64

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top