उत्तराखंड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आज उत्तराखंड आएंगे अमित शाह..

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आज उत्तराखंड आएंगे अमित शाह..

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा हो गए है। लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग जगह हुए हादसों में अब तक 46 लोग जान जा चुकी हैं। कई लोग घायल हैं, जबकि कई ऐसे हैं जिनका तक कुछ पता नहीं लग सका है। ये लोग लापता हैं। बारिश से बिगड़े हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उत्तराखंड आएंगे। वह उत्तराखंड में बारिश के चलते आई आपदा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री का कल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण का भी कार्यक्रम बना हुआ है।

 

आपको बता दे कि इस बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौजूद होंगे। उत्तराखंड में आफत की बारिश से कुमाऊं मंडल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। नैनीताल में आपदा के चलते 29 लोगों ने अपनी जान गंवाई। कुमाऊं क्षेत्र में 6 हाईवे समेत 92 स्टेट हाईवे बंद हैं। जगह-जगह राहत और बचाव कार्य जारी है। बीते दिनों हालात इतने बिगड़ गए थे कि नैनीताल का दूसरे इलाकों से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

 

लेकिन जरूरी सेवाएं बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि खराब मौसम के बीच कई घंटे के संघर्ष के बाद मंगलवार की शाम नैनीताल से संपर्क बहाल कर दिया गया। केंद्र सरकार उत्तराखंड में बिगड़े हालात पर नजर बनाए हुए है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को फोन कर राज्य में आपदा से हुई क्षति की जानकारी ली थी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top