देश/ विदेश

अमेरिकी डॉक्टर ने दी भारत को लॉकडाउन लगाने की सलाह..

अमेरिकी डॉक्टर ने दी भारत को लॉकडाउन लगाने की सलाह..

देश-विदेश: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिस रफ़्तार से तांडव मचा रखा है, वह बहुत ही चिंताजनक है। इस चेन को अगर तोड़ना हैं। तो कुछ हफ्तों के लिए देश को तत्काल बंद करने की जरूरत है। लॉकडाउन लागू करने से बहुत हद तक कोविड पर नियंत्रण पाया जा सकता है, यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी एस फौसी ने कही।

 

एक इंटरव्यू में डॉ एंथनी एस फौसी ने कहा कि भारत में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है, लोग अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड के लिए परेशान हो रहे हैं, दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। लोग पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। लोगों को इस वक्त कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। बेकाबू हो रहे कोरोना की वजह से भारत इस समय कठिन दौड़ से गुजर रहा है। ऐसे में तत्काल रूप से महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।

 

टीकाकरण अभियान को तेज करने की जरूरत..

बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ फौसी ने टीकाकरण अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया। उनका कहना हैं कि कुछ हफ्ते पहले अगर वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया जाता तो काफी हद तक इस पर अंकुश लगाया जा सकता था। क्योंकि इस वक्त पूरे भारत में अफरा तफरी मची है, लोग सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दौड़ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती होने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।

 

साथ ही डॉ फौसी ने कहा कि भारत में मेडिकल ऑक्सीजन के लिए मारामारी है, इसके लिए कमीशन गठित करने की जरूरत है। जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवाओं की सप्लाई आसानी से होनी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top