देश/ विदेश

स्पाइस जेट की सभी उड़ानें 31 जुलाई तक के लिए निरस्त..

स्पाइस जेट की सभी उड़ानें 31 जुलाई तक के लिए निरस्त..

स्पाइस जेट की सभी उड़ानें 31 जुलाई तक के लिए निरस्त..

 

 

देश – विदेश :  स्पाइस जेट की मुंबई की उड़ान बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान रहे। संबंधित शहरों की यात्रा के लिए विकल्प तलाशते दिखे। इसी बीच सूचना आई कि शुक्रवार से 31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए विमान कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर दी हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रतिबंध का असर विमान कंपनी स्पाइस जेट की गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। स्पाइस जेट की 31 जुलाई तक सभी उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। यात्री अब यात्रा के लिए नया विकल्प तलाश रहे हैं। विमान सेवा मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए थी।

उड़ानें रद्द होने से परेशान यात्री इंडिगो के विमान में टिकट करा रहे हैं। कुछ ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। आशंका है कि गोरखपुर से स्पाइस जेट की उड़ानें आगे भी प्रभावित हो सकती हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल का कहना है कि फिलहाल, 31 जुलाई तक स्पाइस जेट की गोरखपुर से सभी उड़ानें निरस्त होने की सूचना मिली है।

तकनीकी खामी से बीच रास्ते से मुंबई लौटा था विमान..

28 मई की सुबह मुंबई से उड़ान भरने के कुछ देर बाद स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे विमान को मुंबई लौटना पड़ा था। यह विमान सुबह 5:55 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 8:25 बजे गोरखपुर पहुंचता है। 28 मई को तय समय से उड़ान भरने के एक घंटे बाद खराबी आ गई थी। इस कारण पायलट को विमान मुंबई की तरफ मोड़ना पड़ा था।

एक महीने से है दिक्कत..

बीते एक महीने में स्पाइस जेट के कई विमानों में तकनीकी खामी सामने आई है। इसके बाद आठ सप्ताह के लिए स्पाइसजेट की पचास फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। एक अप्रैल से पांच जुलाई के बीच विमानों में गड़बड़ियों के बाद जारी कारण बताओ नोटिस पर कंपनी के जवाब की समीक्षा के बाद डीजीसीए ने प्रतिबंध लगाया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top