देश/ विदेश

बेड और ऑक्सीजन के बाद अब जांच की परेशानी..

बेड और ऑक्सीजन के बाद अब जांच की परेशानी..

देश-विदेश: राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के बाद अब कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए भी परेशानी शुरू हो गई है। क्षमता से ज्यादा जांच होने के कारण घर आकर सैंपल लेने की सुविधा भी बंद हो चुकी है। पांच से छह दिन तक लोगों को जांच रिपोर्ट तक नहीं मिल पा रही है।

 

साथ ही जांच में आ रहीं दिक्कतों का असर हर दिन संक्रमित मिलने वाले मामलों पर भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि बीते 14 अप्रैल तक दिल्ली में लगातार जांच का आंकड़ा बढ़ रहा था, जिससे संक्रमित मरीजों की पहचान भी जल्द हो रही थी, लेकिन इसके बाद स्थिति यह है कि हर दिन जांच का आंकड़ा नीचे गिरता चला गया और संक्रमण दर भी बढ़ने लगी।

 

अधिकतर प्राइवेट लैब ने दिल्ली में होम कलेक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया है। कुछ ही लैब यह सेवा दे रही हैं, लेकिन इसके लिए भी एडवांस पेमेंट करना होगा और तीन से चार दिन बाद जब स्लॉट खाली होगा तब आपका सैंपल लेने के लिए लैब का कर्मचारी घर आएगा। ठीक इसी तरह सरकारी अस्पतालों की हालत देखें तो यहां भी क्षमता से अधिक जांच हो रही हैं। इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में तीन से चार दिन का वक्त लग रहा है। कई प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में रिपोर्ट छह दिन बाद भी मिल रही है।

 

दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में अभी भी एंटीजन जांच पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अगर बात करे पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की तो यहां दो डिस्पेंसरी हैं, लेकिन इन दोनों में कहीं भी आरटी-पीसीआर जांच नहीं हो रही है। जांच की स्थिति को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क किया गया, परंतु वहां आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।

 

विभाग के एक अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि लैब पर भार अधिक होने के कारण वेटिंग काफी बढ़ रही है। सभी प्राइवेट और सरकारी लैब इस समय क्षमता से अधिक काम कर रही हैं। इस स्थिति से बाहर आने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह है जांच की स्थिति..

दिन    जांच    आरटीपीसीआर    संक्रमण दर..
14 अप्रैल108534  73915    15.92
15    82569    59401        20.22
16    98957    64939       19.69
17    99230    69206       24.56
18    85620    56015        29.74
19    90696    56724       26.12
20    86526    56724       32.82
21    78768    45088      31.28
22    72208    48346      36.2
23    75037    43711      32.43
24    74,702    42346      32.27
25    75912    45315      30.21
26    57690    38786      38.02
27    73811    46581      32.72

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top