देश/ विदेश

घरों में घुसकर शादी के लिए लड़कियां-महिलाएं तलाश रहे तालिबानी..

घरों में घुसकर शादी के लिए लड़कियां-महिलाएं तलाश रहे तालिबानी..

खुद को इस्लाम का रक्षक बताते हैं तालिबानी कट्टरपंथी..

 

 

देश-विदेश: अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद देश में जिंदगी पूरी तरह बदल गई हैं। तालिबानी कट्टरपंथी देश में अलग-अलग इलाकों में कहर ढा रहे हैं। यहां तक कि वो शादी के लिए महिलाओं और लड़कियों को घरों में घुसकर तलाश रहे हैं। ये जानकारी हॉली मैक्के नाम की पत्रकार से मिली हैं। हॉली अफगानिस्तान से जान बचाकर निकलने में कामयाब रही हैं। उनका कहना हैं “हालांकि मैं मजार-ए-शरीफ से किसी तरह निकलने में कामयाब रही। लेकिन जो दोस्त वहां छूट गए, वो अभी अनजाने भय में जी रहे हैं। इस देश में महिलाओं ने आजादी के लिए बहुत मेहनत की है।

 

उन्होंने अफगानिस्तान में मिली एक लड़की के बारे में लिखा है जो डॉक्टर बनना चाहती थी। उसे बस अपनी जिंदगी के लिए एजुकेशन की जरूरत थी लेकिन तालिबान की आमद ने सब कुछ बिगाड़ दिया। मैक्के ने अफगानिस्तान में अपनी एक मित्र के हवाले से लिखा है- “इस वक्त 15 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों की तलाश में तालिबानी कट्टरपंथी घर-घर में तलाशी ले रहे हैं। वो लोगों से कहते हैं कि वो इस्लाम के रक्षक हैं जिन्होंने पश्चिमी ताकतों से अफगानिस्तान को मुक्ति दिलवाई है।

 

इससे पहले खबर आई थी कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद देश के हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि यहां के लोग देश छोड़कर कहीं भी भाग जाना चाहते हैं। जिन्हें ये मौका मिल रहा है वो अफगानिस्तान के ज़मीनी हालात बयां कर रहे हैं। वहां से भारत लौटी एक महिला ने भी तालिबान का खौफनाक सच बताया है। महिला का कहना है कि तालिबानी घर-घर जाकर 12 साल के ऊपर की लड़कियों को तलाश रहे हैं। वे मरी हुई लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। जिस महिला ने ये हिला देने वाला सच बताया है, वो अफगानिस्तान की पुलिस सेवा में रह चुकी है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top