उत्तराखंड

चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 की मौत..

चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 की मौत..

16 लोग थे वाहन में सवार..

 

 

 

 

 

चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 11 बरातियों की मौत हो गई।

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। आये दिन यह कही न कही से सड़क हादसों की खबर सामने आ ही जाती हैं। पहाड़ों में सड़कों की खस्ताहाल के कारण यह की हालत चरमराई हुई है जिसकी वजह से यहा पर आए दिन बेकसूर लोग गंभीर सड़क हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसी ही खबर चंपावत जिले से भी सामने आयी हैं। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 11 बरातियों की मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 11 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 11 लोगों की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top