नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से किया स्वागत..
रुद्रप्रयाग। भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भाजपा कार्यालय गुलाबराय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं नेे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत कर नए कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा में मंडल अध्यक्षों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।
सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। कहा कि भाजपा कर्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो हर कार्यकर्ता के कार्यो का देखकर उसे अग्रिम पदों पर आसीन करती है। कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी का संगठन विश्व में पहले स्थान पर है। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद देवशाली एवं भारत भूषण भट्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवान, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति पूर्व सदस्य सरला खंडूरी, अजय सेमवाल, विक्रम कंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, सतेन्द्र बत्र्वाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)