उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने जीती अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप..

रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने जीती अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप..

 

 

 

 

 

 

देवभूमि के युवा इस समय हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हर क्षेत्रों में छोटे-छोटे गांवों से निकलकर युवा बड़ी ऊंचाईयों को छूं रहे है, रुद्रप्रयाग निवासी अंगद बिष्ट ने भी भारत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप जीतकर पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमा रहा है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि के युवा इस समय हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हर क्षेत्रों में छोटे-छोटे गांवों से निकलकर युवा बड़ी ऊंचाईयों को छूं रहे है, रुद्रप्रयाग निवासी अंगद बिष्ट ने भी भारत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप जीतकर पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमा रहा है। अंगद ने दुबई में भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैट्रिक फाइट नाइट वर्ल्ड चैपियनशिप में जीत हासिल की है।

आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग के पट्टी धनपुर के चिंग्वाड गांव के रहने वाले अंगद बिष्ट फ्री स्टाइल फाइटर हैं। उनके पिता मोहन सिंह बिष्ट की मिठाई की दुकान हैं। अंगद बचपन से ही डॉक्टर बनने चाहते थे और यही चाहते थे कि बड़े होकर इसी क्षेत्र में लोगों की सेवा करें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग करने के दौरान उनकी रुचि जिम और फिटनेस की तरफ बढ़ी। यहीं से अंगद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने का ख्याल आया।

अंगद को नहीं पता था कि इस तरह की फाइट में आप पैसे भी कमा सकते हैं या करियर का यह भी एक विकल्प हो सकता है। उन्होंने दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। लेकिन इसके लिए परिवार को मनाना काफी मुश्किल रहा। लेकिन धीरे धीरे अंगद सफलताओं के शिखर पर पहुंचे तो पूरा परिवार ये सब देख बेहद खुश हैं। आपको बता दे कि 2018 में अंगद ने सुपर फाइट लीग जीती, 2019 में ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन फाइट जीती, 2021 में मैट्रिक्स फाइट नाइट जीती और अब दुबई में फर्स्ट फ्लाइवेट चैंपियनशिप भी जीत ली हैं। आज अंगद शानदार कमाई के साथ साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top