2 साल से बेंच पर बैठे अर्जुन तेंदुलकर करेंगे डेब्यू ..
देश/ विदेश :महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। मुंबई ने इस साल अर्जुन को 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अबतक 13 मैच खेल चुकी है, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2022 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी मैच 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है और इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि अर्जुन उस मुकाबले में डेब्यू करेंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद इसके संकेत दिए हैं।
रोहित ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कहा कि अपने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय के बदले मयंक मार्कंडे और संजय यादव की टीम में एंट्री हुई है। हम यह प्रयोग अगले सीजन के लिए करना चाहते हैं। नए साल के लिए खिलाड़ी परखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हमारे पास एक और मैच है और हम उस मुकाबले में कुछ और लोगों को आजमा सकते हैं।’
रोहित के इस बयान से लग रहा है कि ऑलराउंडर अर्जुन को अगले मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में भी अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने को मौका नहीं मिला था और इस सीजन में भी उनके साथ अबतक ऐसा ही हुआ है। रोहित के बयान के वैसे भी ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर ट्रेंड करने लगे हैं। यूजर्स को लग रहा है कि अगले मैच में अर्जुन को पक्का डेब्यू करने का मौका मिलेगा।