पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी धौंडिय़ाल ने घटना स्थल का मुआयना किया..
महिला की उम्र 21 वर्ष है। उसे बाहर से लाकर यहां जलाया गया..
उत्तराखंड: एक और जहां महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिए जाने उन्हें सशक्त करने के दावे किये जाते हैं। वही दूसरी और धरातल स्थिती कुछ विपरीत ही नजर आती हैं। अब देहरादून के रायवाला में ही देख लीजिये यहां रायवाला फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया। महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान मिटाने के लिए ऐसा किया गया। फील्ड यूनिट व डॉग स्कवाड ने घटनास्थल व शव के आस-पास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
गुरुवार सुबह वन विभाग के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी धौंडिय़ाल ने घटना स्थल का मुआयना किया। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत का कहना हैं कि महिला की उम्र लगभग 21 वर्ष है। उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। आसपास या मौके पर महिला के पहचान सम्बन्धी कोई सबूत नहीं मिले हैं। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, जहां पर शव को 72 घंटे तक निगरानी में रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के जनपदों एवं अन्य राज्यों को मृतका के शव संबंधी सूचना दी गयी है। जिले के सभी थानों से पिछले दिनों में गुमशुदा हुई महिलाओं व लड़कियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
जिस जगह घटना हुई वह राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हरिपुरकलां गांव को जाने वाला मार्ग है। जंगली जानवरों के खतरे की वजह से आमतौर पर इस मार्ग पर रात को आवाजाही नहीं होती है। इसी बात का फायदा उठाकर महिला को यहां पर जलाया गया होगा। महिला के पैरों में चप्पल भी नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे जलाने वाले काफी शातिर हैं। जिससे मौके पर पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लगे।