बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समाया वाहन..
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक वाहन बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गयी। इस हादसे के बाद ड्राइवर और अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3:10 पर रुद्रप्रयाग बद्रीनाथ पेट्रोल पंप से आगे एक वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में समा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ बिहार फायर सर्विस टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन आरसीसी कंपनी का था जो कि शिवानंदी से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रहा था। वाहन अचानक बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन चालक नेपाल मूल का निवासी विक्की था। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा वाहन में सवार बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।