गोपेश्वर घाट ब्लाक में महिला पर भालू ने किया हमला..
उत्तराखंड: गोपेश्वर के घाट ब्लाक में जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। 55 वर्षीय मथुरा देवी पत्नी हीरा सिंह जंगल से घास लेकर घर लोट रही थी। इसी दौरान एक भालू उसके सामने आ गया और हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला घायल हो गई।
ग्राम प्रधान उसतोली महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि मुथरा देवी पर भालू के हमले से वे घायल हो गई है। महिला ने भालू के हमले से खुद को बचाने का प्रयास किया। साथ ही शोर भी मचाया। आसपास की महिलाओं ने भी उसे बचाने को हल्ला मचाया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जंगलों में लगी आग से भालू गांव की ओर आबादी वाले क्षेत्र में आ रहा है।