केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि का पहला दीक्षांत समारोह , कुलाधिपति ने दी उपाधियां….
उत्तराखंड : केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि का पहला दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ। जिसमें उपाधियों का वितरण कुलाधिपति (चांसलर) पूर्व आईएएस योगेंद्र नारायण के हाथों हुआ। समारोह में पीजी, एमफिल व पीएचडी उपाधियों का वितरण किया गया।
गढ़वाल विवि में 13 वर्ष बाद दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। वर्ष 2005 में गढ़वाल विवि मे दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने शिरकत की थी। केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह शनिवार को चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह साढे़ 10 बजे से शुरू हुआ। इससे पहले विवि प्रशासन ने शुक्रवार को फुल ड्रेस अभ्यास भी आयोजित किया, जिसमें विवि के सभी अधिकारी, शिक्षक व उपाधि ग्रहण करने वाले छात्र मौजूद रहे।
शुक्रवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलसचिव डा. एके झा सहित अन्य अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। दीक्षांत समारोह में अतिविशिष्ट लोगों के पहुंचने पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीएम कीर्तिनगर अनुराधा पाल व पुलिस के अधिकारियों ने भी समारोह स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम पाल ने बताया के समारोह स्थल पर सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।