उत्तराखंड

शर्मनाक: 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म..

60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक: 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म..

उत्तराखंड : वसंत विहार क्षेत्र में एक साठ वर्षीय महिला से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मकान मालिक ने महिला का गला भी दबाया। साठ वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ किराये पर रहती है। बुजुर्ग महिला का कहना हैं कि 11 अक्तूबर की रात को वह घर में अकेली थी। इसी बीच मकान मालिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मकान मालिक ने महिला का मुंह दबाकर धमकी दी।

बुजुर्ग महिला एक परिचित महिला के साथ थाने पहुंची और प्रकरण के बारे में जानकारी दी । बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मकान मालिक ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था। महिला का बुधवार को मेडिकल कराया गया है। जल्द ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top