सऊदी अरब में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, रेगिस्तान में ऊंटों के पीठ पर जमी बर्फ की चादर..
देश-विदेश : सऊदी अरब से जब भीषण बर्फबारी की खबर आती है, तो हर कोई दंग रह जाता है। लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर रेगिस्तान और एक गर्म देश में बर्फ़बारी कैसे संभव है। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ़ नज़र आ रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से सऊदी अरब में बर्फबारी को देखकर हर कोई आश्चर्य कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां इतनी जबरदस्त बर्फबारी हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बताया जा रहा है कि तक़रीबन 50 साल के बाद सऊदी में बर्फ गिरी है। हालांकि, इससे पहले भी बर्फबारी हुई है, मगर इतने बड़े पैमाने पर नहीं हुई थी।
Hey climate deniers —
it’s snowing now in Saudi Arabia… pic.twitter.com/KxEQzIVHnY
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) February 18, 2021
सऊदी में हुई बर्फबारी को पूरे खाड़ी देशों के लिए एक दुर्लभ घटना बताया जा रहा है। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही यहां बर्फीली सर्दी ने दस्तक दी है। तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच चुका है। आवासीय क्षेत्र में लोगों के साथ जानवर भी इस भीषण बर्फबारी से बहुत परेशान है। इसी बीच मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बहुत बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घर में ही रहने की सलाह दी है। खासकर रात के समय लोगों को अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनकर रहने को कहा गया है।