उत्तराखंड

2015 में हुई दरोगा भर्ती धांधली मामले बड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा सस्पेंड..

2015 में हुई दरोगा भर्ती धांधली मामले बड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा सस्पेंड..

 

 

 

 

 

 

2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए यह दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: 2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए यह दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी। आपको बता दे कि राज्य में दारोगा भर्ती घोटाला वर्ष 2015-16 में हुआ था।

 

इस भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगा पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है। डीआईजी ने मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे। बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती घोटाले में लिया गया है। हालांकि इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और संदिग्ध दरोगा भी निलंबित हो सकते है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top