उत्तराखंड

राहुल गांधी की सफल रैली के बाद बौखलाई भाजपा – बिष्ट..

राहुल गांधी

राहुल गांधी की सफल रैली के बाद बौखलाई भाजपा – बिष्ट..

रैली को सफल बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार..

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने देहरादून में विजय दिवस पर आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली को सफल बनाये जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में रुद्रप्रयाग जनपद से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होने देहरादून पहुंचे थे। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता भाजपा की कुनितियों से तंग आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता सौंपनी चाहती है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सफल रैली के बाद प्रत्येक कांगे्रस कार्यकर्ता उत्साहित है। इस रैली का लाभ कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर भारी पड़ी है। राहुल गांधी की रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में पहुंची जनता ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

 

श्री बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के बाद भाजपा में बौखलाहट मची हुई है। भाजपाई रैली की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं और अनाब-सनाब बयानबाजी करने पर उतारू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही बौखलाहट अब आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है और पार्टी के लिये समर्पण भाव से कार्य करने का मन बना चुका है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top