उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस , कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा , शहर में निकाली तिरंगा रैली, पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय में युवा कांग्रेस के 58वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा गया। युवा कार्यकर्ताओं ने शहर में राष्ट्रीय एकता एवं नफरत छोड़ो आंदोलन के तहत रघुपति राघव राजा राम गाने के साथ तिरंगा रैली भी निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्र्यापण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद से युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। आज रोजगार के कोई भी संसाधन दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि जीना मुश्किल हो रहा हैं। कहा कि भाजपा सरकार गरीब वर्ग की हितैषी नहीं है। कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का विकास किया जा रहा था, मगर आज स्थिति यह है कि जनता विकास से कोसों दूर है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष रावत ने भाजपा सरकार झूठी खबरे फैलाने का कार्य कर रही है, जिससे जनता के मन में भ्रम की स्थिति पैदा की जा सके। कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जिले भर में राष्ट्रीय एकता एवं नफरत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंक चुके हैं। कांग्रे वरिष्ठ नेता सुमंत तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से जिले में कोई कार्य नहीं हो पाया है।

केदारघाटी की जनता सबसे अधिक परेशान है। विजयनगर झूलापुल का कार्य अधर में लटका पड़ा है। डेढ़ साल से पुल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार को केदारघाटी की जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। बारिश के कारण जिले के कई लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं। उन्हें खोलने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। श्री तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी, जिससे जनता को असलियत का पता चल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव जुटने का आह्वान किया। कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए रात-दिन मेहनत करनी की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त महासचिव विनोद राणा, केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष सुमन नेगी, रुद्रप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष हैप्पी असवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष राणा, आलोक नेगी, बादल रावत, सलमान, प्रदेश सचिव पंकज भारती को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष सुमन नेगी ने किया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी, गुरिल्ला संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत, कांग्रेस सेवा दल के आनंद सिंह रावत, पंकज भारती, अशोक चैधरी, लखपत भंडारी, वीरपाल रावत, सुमन नेगी, विनोद राणा, प्रीतम गोस्वामी, हैप्पी असवाल, आलोक नेगी, अजय झिंक्वाण, शशि सेमवाल, रणजीतरावत, दीपा आर्य, मनीष चैहान सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top