उत्तराखंड

11 हजार 500 फीट की ऊंचाई में मनाया गया योग दिवस

केदारनाथ मंदिर प्रांगण तीर्थ पुरोहित समाज और छेत्रिय जनता अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं मजदूरों ने बढ़ चढ़ के योग दिवस में भाग लिया

पांच सौ से अधिक लोग शामिल हुए |

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवसहरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने भी लिया योग में भाग

रुद्रप्रयाग। 11 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर विराजमान भगवान केदारनाथ के मंदिर प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। प्रातःकाल पतंजलि योग पीठ की टीम ने पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ , निम, बीकेटीसी, जीएमवीएन एवं सिग्मा 6 के चिकित्सा कर्मियों को योग करवाया। खास बात यह रही कि केदारनाथ धाम में मौसम ने भी पूरा साथ दिया। योगाभ्यास में करीब पांच से अधिक लोगों ने भाग लिया। हरियाणा से यात्रा पर आये विधानसभा अध्यक्ष कुंवर पाल ने भी योग अभ्यास में भाग लिया। पतंजलि योग पीठ के मुख्य संयोजक कृपाल सिंह पंवार ने योगाभ्यास करने आये लोगों को भ्रामरी प्रणायाम, कपाल भाती, वाह्या प्रणायाम, अनलोम-विलोम, व्रजासन, भुंजगासन, भद्रासन, ताडासन, चक्रासन, मकरासन, ससकासनय शवआसन आदि योग आसन कराये तथा इनके लाभ के महत्व के बारे मे भी जानकारी दी। इस मौके पर सिग्मा 6 के सीईओ डाॅ प्रदीप भारद्वाज, लक्ष्मी शाह, कृपाल सिंह, गंगाधर लिंग, एसआई विपिन चन्द्र पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं मजदूर मौजूद थे।

वहीं चैथे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग, जिला प्रशासन, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय एवं पतंजलि के संयुक्त तत्वधान में गुलाबराय स्थित खेल मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्याक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी दाता राम जोशी एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कृष्ण लाल ने कहा कि भारत में योग दस हजार साल से भी अधिक समय से प्रचलन में है। यह हमें फिर से सिन्धु-सरस्वती सभ्यता के दर्शन कराता है। विश्व को योग भारत की दी हुई देन है।

उनके द्वारा वेदों एवं आयुर्वेद की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगेश घिड़ियाल ने योग दिवस मनाने के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कियोगा प्रतिदिन करना चाहिए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र, के स्वयं सेवको ने उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। पतंजलि योग पीठ के तहसील प्रभारी हरि सिंह पंवार ने लोगों को योग ध्यान से जुड़ी विशिष्ठ जानकारियां दी एवं योग प्रार्थना की। कार्यक्रम के अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दाता राम जोशी ने अपने व्याख्यान में कहा कि योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन एवं शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला हैं तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि योग एवं आयुर्वेद दोनों ही ऐसी प्राचीन प्रारम्भिक भारतीय विधाएं है, जिनमें मानवीय स्वास्थ कि समस्त आयामों के साथ-साथ मानवीय जीवन के अभ्युदय एवं निश्रेयस पक्षो  पर भी साभिप्राय विशद मतिमन्थन हुआ है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गिरीश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी मयंक झा, जिला युवा कल्याण अधिकारी कुशलानन्द गैरोला, नेहरू युवा केन्द्र से किरन कप्रवान, भारती, अनसुया प्रसाद खाली आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन ओपी सेमवाल ने किया। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्रामीण स्तर पर भी योग के कार्यक्रम किये गये। जिसमें ऊखीमठ के ब्यूंग, जखोली मथ्यागाॅव में युवा क्लबो के माध्यम से योग प्रशिक्षिको द्वारा योगाभ्यास करवाया गया, ताकि लोगों के मन मे योग के प्रति निरन्तर रूझान बना रहे और लोग निरोग रहते हुए स्वास्थ जीवन जी सकें। इधर, विश्व योग दिवस पर विभिन्न विभागों के कर्मियों ने पतंजलि महिला योग पीठ के सहयोग से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग किया। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में प्रातः सात बजे पतंजलि महिला पीठ की महिलायें, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रायें तथा ब्लाॅक, स्वास्थ्य, क्रीड़ा विभाग के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग रखे निरोग सन्देश को आत्मसात कर विभिन्न योग क्रियायें की।

लगभग एक घण्टे तक चले कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ सीपी सेमवाल, सहायक बीडीओ रामलाल राज, ग्राविअ कमलसिंह पंवार, डा. गीता, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट एपी बगवाड़ी, सौरव बिष्ट, डा. सौरव त्रिपाठी, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी केएल रड़वाल, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य, हरिहर रावत, क्षेपंस माधुरी नेगी, पतंजलि महिला योग पीठ की सत्येश्वरी रौथाण, हीरा नेगी, कामिनी माहन रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में भी योग दिवस पर छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ योग किया। प्राचार्य विजय नैथानी के नेतृत्व में चले योग क्रियाओं में सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य नैथानी ने बच्चों को योग से सम्बन्धित जानकारी देकर योग की महत्ता के बारे में बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top