उत्तराखंड

नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी..

नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी..

 

 

 

उत्तराखंड: हरिद्वार का सिडकुल इलाके में नाले की सफाई के दौरान एक बंद बोरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में लाश मिलने की खबर फैली तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना रामनगर कॉलोनी की है, जहां नाले के अंदर से बोरे में एक महिला का शव मिला है। आपको बता दे कि भारी बारिश के चलते रामनगर कॉलोनी में जलभराव हो गया था। आसपास के लोग परेशान थे।

 

पानी बदबू मारने लगा तो स्थानीय निवासियों ने नाले की सफाई शुरू कराई। सफाई के दौरान नाले में प्लास्टिक का एक बोरा दिखाई दिया। लोगों ने प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकालकर खोला तो उसमें एक महिला की लाश देख लोग डर से सिहर गए। लोगो ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र 30 साल है। गले पर निशान भी हैं। ऐसे में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। क्योंकि शरीर पर धारदार हथियार के निशान अभी तक नहीं पाए गए हैं। पुलिस फिलहाल महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे नाले में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top