देश/ विदेश

मां ने 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला..

मां ने 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला..

देश-विदेश: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। भोपाल के अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भोपाल के अशोक नगर इलाके में रहने वाली रश्मि लोधी ने अपने आठ महीने के बच्चे को कुल्हाड़ी से मार दिया। उसने बच्चे पर कुल्हाड़ी कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि को गिरफ्तार कर लिया है।

वही परिजनों का कहना हैं। कि 16 जनवरी को वे रश्मि और उसके बच्चे को घर में छोड़कर गए थे। कुछ घंटों बाद जब वे लौटे तो बच्चा खून से लथपथ था। रश्मि कह रही थी कि वह बकरी था। मैंने उसे वहां भेज दिया, जहां से वह आया था।

परिजनों ने किया मामला छिपाने का प्रयास..

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में परिजनों ने मामले को छिपाने का प्रयास भी किया। दरअसल, रश्मि की मां ने बच्चे के शव को कपड़े में लपेट लिया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, सीढ़ियों पर बच्चे का शव गिर गया, जिससे लोगों को मामले की जानकारी हो गई। इसके बाद रश्मि के पिता ने 17 जनवरी की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी नहीं बरामद कर ली है।और बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि महिला ने बच्चे को पहले बीच सड़क पर रखा और फिर उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि रश्मि को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, लेकिन यह मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल रश्मि को मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आस-पास के लोगों का कहना है कि रश्मि ने अपने बच्चे की बलि दी है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top