उत्तराखंड

उत्तराखंड में सफर करना क्यों होगा महंगा…

टोल प्लाजा

उत्तराखंड में सफर करना क्यों होगा महंगा…

उत्तराखंड : फरवरी माह से दो नए टोल प्लाजा शुरू होने से सफर हो जाएगा महंगा। राजधानी देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश ,गढ़वाल, कुमाऊं और दिल्ली कहीं भी आने जाने वाले लोगों को पहले के मुकाबले अधिक पैसे चुकाने होंगे। देहरादून- हरिद्वार और दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया और अब लच्छीवाला और बहादराबाद में टोल प्लाजा शुरू किया जायेगा।

 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने कहा है कि दोनों टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स वसूलने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया। इस महीने के अंत तक इस संदर्भ में नोटिफिकेशन होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ दिनों बाद टोल प्लाजा टैक्स शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों ही प्लाजा पर एक से सात फरवरी के बीच टोल प्लाजा टैक्स शुरू होने की उम्मीद है।

 

सफर आसान भी होगा…

देहरादून – हरिद्वार और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे के चौड़ीकरण का काम एक दशक से अधिक समय से चल रहा है। अब यह काम अंमित चरण में पहुंच गया है। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को राहत भी बहुत मिलेगी। दरअसल एक दशक से बन रहे इस हाइवे पर लोगों को खासी मुशीबतों का सामना करना पड़ता था। सड़क खराब होने से दुर्घटनाएं भी हो रही थी। लेकिन अब सड़क ठीक होने से लोगों का सफर आसान भी होगा और कम समय में लोग पहुंच पाएंगे।

 

20 किमी दायरे वालों को कम टैक्स…

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों से लिए जाने वाले टैक्स का प्रस्ताव अभी मंत्रालय को भेजा गया है जिसमे मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद ही इस संदर्भ में पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है। लेकिन टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिलेगी और उनका 275 रुपये मासिक का पास बनाया जाएगा। हालांकि यह अभी अंतिम नहीं है।

 

मेरठ टोल प्लाजा की दर
वाहन दर सामान्य
कार 85
हल्के वाहन 155
ट्रक/बस 310
मल्टीएक्सल 500

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top