देश/ विदेश

 रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से क्या डिमांड की जानिए पूरी कहानी..

 रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से क्या डिमांड की जानिए पूरी कहानी..

 रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से क्या डिमांड की जानिए पूरी कहानी..

 

देश – विदेश :  रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार पोस्ट करते हैं। हमेशा अपनी डैशिंग फोटोज करने वाले रणवीर ने अब हाल ही में अपनी 2 फोटोज शेयर की हैं। हालांकि इन फोटोज को शेयर करने के साथ रणवीर ने नॉर्मल कैप्शन नहीं लिखा बल्कि उन्होंने तो पत्नी दीपिका

पादुकोण से कुछ डिमांड भी की है। उनके पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स आए। हालांकि उन्हें तो सिर्फ दपिका के जवाब का इंतजार था और फाइनली दीपिका ने सोशल मीडिया पर ही उनकी डिमांड पूरी की। इतना ही नहीं दीपिका ने फिर एक प्यारा मैसेज भी अपने पति के लिए जिसका रणवीर ने तुरंत जवाब दिया।

रणवीर ने दरअसल, फोटोज शेयर कर एक फोटो में पहले दीपिका से पोस्ट को लाइक करने की डिमांड की और फिर दूसरे पोस्ट पर कमेंट की। पहली फोटो शेयर कर रणवीर ने लिखा, इंतजार कर रहा हूं कि मेरी पत्नी पोस्ट को लाइक करे।

फिर रणवीर ने दूसरी फोटो शेयर कर लिखा, ‘इंतजार कर रहा हूं मेरी पत्नी पोस्ट पर कमेंट करे।’ इस पोस्ट पर फिर दीपिका ने कमेंट किया है, मेरे पास आओ जल्दी। इसके साथ दीपिका ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। फिर रणवीर ने दीपिका को स्माइल विद हार्ट पोस्ट किया।

दीपिका के लिए पहाड़ों पर चढ़कर लाए स्पेशल फूल..

बता दें कि दीपिका और रणवीर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में रणवीर ने तो दीपिका के लिए कुछ ऐसा किया कि आप भी यकीन नहीं करेंगे। दरअसल, रणवीर शो रणवीर वाइल्ड वर्सेस बेयर ग्लिर्स शो में नजर आने वाले हैं जिसमें वह काफी खतरनाक स्टंट करते हैं। शो का प्रोमो कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था जिसमें पता चलता है कि रणवीर खतरनाक पहाड़ पर चढ़कर एक स्पेशल फूल दीपिका के लिए तोड़कर लाते हैं जो कभी मरता नहीं। वह यह भी कहते हैं कि बेबी तू कहीं भी चली जा, लेकिन तुझे मेरे जैसा आशिक नहीं मिलेगा।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ..

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म पठान, फाइटर और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top