उत्तराखंड

कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने किया वृक्षा रोपण..

कपणिया के डोभ गांव में रोपे पांच सौ से ज्यादा पौधे..

रुद्रप्रयाग:  विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कपणिया के बरसीर में कृषि विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजाति के पांच सौ से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि हरेला पर्व पर पौधों का रोपण किया गया है। इन सभी पौधों का ग्रामीणों का संरक्षण करना है। आज के समय पर पर्यावरण संतुलन काफी बिगड़ गया है, जिस कारण समय पर बारिश न होना और समय से पहले ही फूलों के खिलने की खबरे मिल रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमे अपने जंगलों में बांज, बुरांश के वृक्षों को रोपित करना चाहिए। ऐसे में भूस्खलन की समस्या नहीं रहती है और पानी की मात्रा भी बनी रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने कहा कि पौधों का रोपण किया जाना जरूरी है। हरेला पर्व के अलावा भी हमें और दिन पौधे लगाने चाहिए। जितने ज्यादा पौधों लगायेंगे, उतना उनसे हमें फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास चारापत्ति के पौधों का भी रोपण करे, जिससे मवेशियों को चारापत्ति की दिक्कत न हो। इस मौके कृषि विभाग सहायक कृषि अधिकारी संदीप कुमार, किसान सहायक प्रकाश राणा, अनुसेवक विमलेश, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, नवीन रावत पहाड़ी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top