उत्तराखंड

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से कांग्रेस प्रदेश में होगी सत्तासीन: यादव..

चार सालों में भाजपा ने किये हैं कई भ्रष्टाचार..

कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी के लिये करना होगा कार्य..

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने रुद्रप्रयाग में कांग्रेसियों की बैठक में कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है। चार साल में भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने मंहगाई के सिवाय जनता को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश भाजपा को आगामी चुनाव में कांग्रेस की ताकत का पूरा अहसास कराएगी। मुख्यालय स्थित अलकनंदा वेडिंग प्वाइंट में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश प्रभारी ने सभी से एकजुट होते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यो से जनता त्रस्त है, इसलिए कांग्रेस के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

 

आने वाले चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हालांकि अभी एक साल का वक्त है, इसलिए हमें पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच भाजपा की जन विरोधी नीति को प्रमुखता से रखना होगा। कहा कि चारधाम देवस्थानमं बोर्ड को लेकर भी वर्तमान मुख्यमंत्री कांग्रेस की मांग को सही समझ रहे हैं, इसलिए इसके पुर्नविचार की बातें कह रहे हैं। कहा कि भाजपा चेहरे बदलकर जनता को क्या साबित करना चाहती है। भाजपा के पास न राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंहगाई आसमान छू रही है। रोजगार के लिए युवा परेशान है। शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यो के बड़ी संख्या में पद रिक्त है और कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पहाड़ से पलायन पर भी सरकार कोई रोक नहीं लगा पा रही है।

 

सरकार ने घर घर नल पहुंचाने के लिए एक कंपनी को पाइप लाइन का ठेका देकर भ्रष्टाचार किया है। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं की बैठक में बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चार साल में जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया और अब चेहरा बदल कर जनता का गुमराह किया जा रहा है।

 

इस मौके पर सह प्रभारी राजेश धरमाणी, लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बुटोला, प्रमुख प्रदीप थपलियाल, लक्ष्मी राणा, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिपंस एवं कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट, अंकुर रौथाण, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी, नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कंडारी, डॉ योगम्बर सिंह नेगी, दीपा देवी आर्य, देवेश्वरी नेगी, देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र सकलानी, शशि सेमवाल, रीता पुष्पवाण, आलोक नेगी, संतोष रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, धनराज बंगारी, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख कविन्द्र सिंधवाल, आशीष नेगी, जसपाल लाल, रमेश टम्टा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top