उत्तराखंड

बाबा रामदेव के सवालों का उत्तराखंड के एक सीनियर डॉक्टर ने दिया जवाब..

बाबा रामदेव के सवालों का उत्तराखंड के एक सीनियर डॉक्टर ने दिया जवाब..

उत्तराखंड: बाबा रामदेव के एलौपैथी को लेकर दिए बयान और इंडियन मेडिकल ओसोसिएशन (IMA) से पूछे गए 25 सवालों के बाद अब उत्तराखंड के एक सीनियर डॉक्टर ने बाबा रामदेव के सवालों का जवाब दिया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. एनएस बिष्ट ने वैज्ञानिक और आध्यात्मिक आधार पर बाबा के सवालों का जवाब दिया है।

 

डॉ. बिष्ट का कहना है कि उत्तराखंड स्वामी रामदेव की कर्मभूमि है तो जवाब भी यहीं से आनी चाहिए। उनके कई ऐसे सवाल भी है जिनका जवाब देने लायक नहीं है। स्वामी रामदेव ने पूछा कि एलौपैथी सर्वशक्तिमान है तो फिर कोरोना से डॉक्टर्स मर क्यों रहे हैं? इस सवाल पर डॉ. बिष्ट ने जवाब दिया कि एलौपैथी एक विज्ञान है। विज्ञान का न कोई सगा और ना ही पराया होता है। विज्ञान सभी के लिए बराबर है।

 

डॉ. बिष्ट ने आगे कहा कि डॉक्टर भगवान नहीं इंसान है। अन्य सभी इंसानों की तरह उनका शरीर भी कोशिकाओं से बना हुआ है। इनका शरीर भी संक्रमित हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘स्वामी ईश्वर पुरुष हैं और शायद अमर रह सकते है पर डॉक्टर कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं और मरीजों की जान बचा रहे हैं। व्यंग कसते हुए उन्होंने कहा कि शायद भक्त कम हो गए हैं, इसलिए डॉक्टरों की चर्चा की जा रही है। बाबा रामदेव के क्रूरता और हिंसा वाले सवाल पर डॉ. बिष्ट ने कहा कि इसकी एलौपैथी में कोई दवा नहीं है। सबसे पहले आयुर्वेद से उनका इलाज होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव बीमारियों के स्थाई इलाज की बात कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top