उत्तराखंड

जौनसार बावर क्षेत्र में पंचायत चुनाव से पहले ही निर्विरोध चुनी भावी प्रधान….

सात ग्राम पंचायत कर चुकी हैं निर्विरोध प्रधान का चयन….

देहरादून : पंचायत चुनाव में मनमुटाव और राजनीतिक रंजिश से बचने के लिए जौनसार बावर क्षेत्र के ग्रामीण स्वस्थ परंपरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान पद पर उम्मीदवार को लेकर आपसी सहमति बना रहे हैं। इस कड़ी में आरा की प्रधान के लिए एक महिला का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया है। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

खत अठगांव की ग्राम पंचायत आरा के ग्रामीणों ने बैठक कर अपने भावी प्रधान का चयन किया। ग्रामीण बताते हैं कि सर्वसम्मति से प्रधान चुनने से गांव में ग्रामीणों के बीच एकता बनी रहती है। साथ ही कोई मनमुटाव की गुंजाइश भी नहीं रहती।

कालसी ब्लॉक की खत अटगांव की ग्राम पंचायत आरा में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में भी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने पर विचार मंथन किया। कई घंटे तक चले विचार मंथन के बाद आरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर पहली बार निर्विरोध चयन पर सहमति बनी और ग्रामीणों ने कबड्डी खिलाड़ी तुलसी चौहान की पत्नी अलका चौहान के नाम पर मुहर लगा दी।

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव से गांव में मनमुटाव की आशंका होती है, इसलिए आने वाले समय में भी हम निर्विरोध ग्राम प्रधान की परंपरा को ही राखी रखेंगे। ग्राम प्रधान की उम्मीदवार चुनी गयी तुलसी चौहान ने पंचायत के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्य और सुख दुख में हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेंगी।

26 वर्षीय अलका चौहान एमए, बीएड हैं। आरा गांव में 48 परिवार हैं। जिन्होंने अलका को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना। आरा ग्राम पंचायत की बैठक में स्याणा सूरत सिंह तोमर, इंदर सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, मनीराम तोमर, मातबर चौहान, अतर सिंह तोमर, दर्शन सिंह, पूरण सिंह, कल सिंह, जगत सिंह, आदि मौजूद रहे।

चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही जौनसार के ग्रामीणों ने प्रधान के उम्मीदवार के चयन कसरत शुरू कर दी थी। अभी तक सात पंचायतों में ग्राम प्रधान के नाम तय कर दिए गए। इनमें कालसी विकासखंड की पांच पंचायतों कुनावा, भंजरा, कनबुआ, ककाड़ी व आरा और चकराता विकासखंड की लाखामंड़ल क्षेत्र की के गोठाड़ व रंगेऊ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के नाम पर ग्रामीण सहमति जता चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top