उत्तराखंड

चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, जेवरात भी लूटे..

चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, जेवरात भी लूटे..

उत्तराखंड : आज कल जुर्म के ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो रिश्तों को तार तार कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरतअंगेज़ मामला उत्तराखंड के टिहरी जिले से सामने आया है। टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालाँकि, आरोपी से जेवरात नहीं बरामद हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार, 24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का केस दर्ज कर लिया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top