Uncategorized

उक्रांद ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से जताया मोहित डिमरी पर भरोसा..

उक्रांद ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से जताया मोहित डिमरी पर भरोसा..

उक्रांद ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से जताया मोहित डिमरी पर भरोसा..

टिकट मिलने के बाद उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ ही युवाओं में खासा उत्साह..

युवा प्रत्याशी घोषित किये जाने से सकते में भाजपा और कांग्रेस..

पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे: मोहित

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से मोहित डिमरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोहित को उक्रांद का टिकट मिलने के बाद जहां कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं क्षेत्रीय जनता की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उक्रांद ने युवा प्रत्याशी मोहित डिमरी पर भरोसा जताकर भाजपा और कांग्रेस को भी सकते में डाल दिया है।

 

बता दें कि भाजपा के बाद उत्तराखण्ड क्रांति दल ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। उक्रांद ने प्रत्याशियों को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें रुद्रप्रयाग विधानसभा से मोहित डिमरी को टिकट दिया गया है। मोहित विगत दो वर्षो से पार्टी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं और उनकी मेहनत की बदौलत आज गढ़वाल क्षेत्र में उक्रांद को एक नई पहचान मिली है, जिससे लोगों की यूकेडी के प्रति सोच बदलने लगी है। मोहित डिमरी को टिकट दिये जाने के बाद जहां कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं क्षेत्रीय जनता भी मोहित को बधाई के साथ शुभकामनाएं दे रही है। उक्रांद से टिकट मिलने के बाद युवा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के साथ ही केन्द्रीय एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे और जनता से एक मौका पार्टी के लिए मांगा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस दल की बदौलत उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना हुई, उसे जनता की ओर से एक मौका देना चाहिए। रुद्रप्रयाग विधानसभा में अनेकों ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष किया जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देना, सैनिक स्कूल का निर्माण, कृषि महाविद्यालय, आईटीआई काॅलेज, रुद्रप्रयाग में बेस अस्पताल, घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज, महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निर्माण करवाने सहित विधानसभा क्षेत्र के सड़कविहिन गांवों को मार्ग से जोड़ने का कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर जनता के बीच जायेंगे। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद तीन बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है।

 

अब जनता को इस बार उक्रांद को मौका देना चाहिए। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता उन्हें पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा में भेजेगी। मोहित को यूकेडी का टिकट मिलने पर उक्रांद जिलाध्यक्ष बलबीर चैधरी, कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगांई, केन्द्रीय संगठन महामंत्री देवेन्द्र चमोली, मंत्री जितार जगवाण, राय सिंह रावत, चन्द्रमोहन गुसाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत कप्रवाण, पृथ्वीपाल रावत, विक्रम सिंह सजवाण, सुमित कठैत, दिनेश बत्र्वाल, नगर अध्यक्ष विपिन पंवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरूण पंवार, सुबोध नौटियाल, प्रेम प्रकार कोठारी, आजाद पंवार, अरविंद सेमवाल, देवानंद भट्ट, हिमांशु चैहान, हिमांशु रावत, सूरत सिंह झिंक्वाण सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय जनता ने खुशी जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top