उत्तराखंड

उत्तरकाशी : भालू के हमले से दो महिलाएं घायल

उत्तरकाशी – अस्सी गंगा घाटी गजोली की दो महिलाएं सुबह के समय गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान इन दोनो महिलाओं पर झाड़ियों में छीपे भालू ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

ग्रामीणों की सहायता से दोनो महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार करने के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं वन विभाग की ओर से दोनो महिलाओं का उपचार करवाने के साथ मुआवजा देने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार अस्सी गंगा घाटी के गजोली गांव की मासंती देवी पत्नी रामलाल उम्र 40 तथा सुरजी देवी पत्नी किशोरी लाल उम्र 35 सुबह के समय जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इन दौरान लकड़ी तौड़ते समय झाड़ियों में छीपे भालू ने इन दोने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे कि महिलाओं को आंख,हाथ,कमर पर गंभीर चौटें आई है। वहीं दोनो महिलाओं ने हल्ला मचाकर किसी तहर से भालू से अपनी जान बचाई।

जबकि घायल इन दोनो महिलाओं की सूचना ग्रामीणों ने इनके घरों में दी। साथ ही ग्रामीणों की सहायता से इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां इन दोनो महिलाओं का उपचार करने साथ भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने इनकी जान खतरे से बाहर बताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top