उत्तराखंड

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, 5 महीने पहले हुई थी 1 की शादी..

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, 5 महीने पहले हुई थी 1 की शादी..

ऊधमसिंहनगर के सितारगंज का हैं मामला..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कही न कहीं से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जिसमे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बनी हुई हैं। बरसात के इस मौसम में वैसे ही पहाड़ों पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है और इसके साथ ही पहाड़ों पर गाड़ी की तेज रफ्तार जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है और कई बेकसूर तेज रफ्तार की चपेट।में आकर अपनी जान गवां रहे हैं।

 

ऐसा ही मामला ऊधमसिंहनगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र से भी सामने आया है। जहां सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना मंगलवार शाम की है। नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 वर्षीय अशोक राणा पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्‍त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। बाइक जैसे ही सिडकुल रोड के पास पहुंची, एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े।

 

दोनों खून से लतपथ थे। आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अशोक राणा व उसके साथी को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की खबर जैसे ही अशोक के घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे में मारे गए अशोक के ममेरे भाई अजय का कहना हैं कि बीते 22 मार्च को अशोक की शादी हुई थी। अशोक और पत्नी आंचल ने अभी अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत ही की थी, कि तभी नियति ने दोनों को एक-दूसरे से जुदा कर दिया। अशोक कुछ दिन पहले ही फैक्ट्री में लगा था।

 

हादसे के वक्त वो अपने दोस्त संग बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने अशोक और उसके साथी को कुचल दिया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों युवकों की मौत हेड इंजरी के कारण हुई। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में मरा गया दूसरा युवक कौन था, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top