उत्तराखंड

मुंबई से नैनीताल न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आया पर्यटक की मौत…

मुंबई से नैनीताल न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आया पर्यटक की मौत…

नैनीताल : मुंबई से नैनीताल न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आया पर्यटक अचानक वह ऐसे हादसे का शिकार हो गया कि कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मुंबई के केएस कॉलेज के 115 छात्र-छात्राओं का ग्रुप नैनीताल आया था। उसी ग्रुप में यह पर्यटक भी 31 दिसंबर के सेलीब्रेशन के लिए आया था।

सभी रात के सेलीब्रेशन की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वह खुरपाताल झील में डूब गया। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। पर्यटक का नाम ईश्वर सिंह गहलोत (21) पुत्र डूंगर सिंह गहलोत निवासी ए-13 अब्दुल कंपाउंड मार्वे रोड, मुम्बई बताया जा रहा है।

वह सुबह झील में नहाने के लिए गया था, लेकिन तभी वहां पैर फिसलने से वह झील में डूब गया। पुलिस व गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top