उत्तराखंड

विश्व कल्याण के लिए श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने किया बाबा भैरव नाथ का यज्ञ..

देश की सुख समृद्धि के लिए केदारनाथ में यज्ञ का आयोजन..

कोरोना बीमारी को दूर करने के लिए यज्ञ में डाली गई आहुतियां

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने किया यज्ञ का आयोजन

कुलदीप बगवाडी़

Uk News Network केदारनाथ डेक्स

केदारनाथ : आज आषाढ़ माह की संक्रांति को विधि-विधान पूर्वक केदारपुरी के रक्षक (क्षेत्रपाल) भुकुंट भैरव जी और केदारनाथ मंदिर में देश की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की और से इस यज्ञ का आयोजन किया गया। देश में चल रही कोरोना बीमारी को दूर करने के लिए भी यज्ञ में आहुतियां डाली गई।

 

दरअसल, प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की संक्रांति को केदारनाथ के रक्षक भुकुंट भैरव और केदारनाथ मंदिर में यज्ञ और पूजा-अर्चना की जाती है। धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा इस मौके पे यज्ञ में जगत कल्याण,क्षेत्र की सुरक्षा व समृद्धि के लिए आहूतियां दी जाती हैं, कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष यज्ञ में देश विदेश के भक्त भाग नहीं ले पाए। कुछ स्थानीय भक्त ही यज्ञ में मौजूद रहे।

धाम में यह पूजा पुरोहितो द्वारा विश्व कल्याण व क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनादिकाल से की जाती है।, इस बार धाम में कोरोना के चलते 21 तीर्थ पुरोहित ब्राह्मण ही यज्ञ में सम्मिलित हो पाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top