उत्तराखंड

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी…

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि जब तक सरकार बोर्ड को भंग नहीं कर देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शुक्रवार को भी तीर्थ पुरोहित पुरोहित केदारनाथ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, जिसके बाद देवस्थान बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर अपना धरना जारी रखा। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर उनके हक समाप्त करना चाहती है, यह होने नहीं दिया जाएगा। वहीं तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती ने कहा कि सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा। इसमें तीर्थपुरोहितों के साथ यात्रा से जुड़े व्यापारी व आम जन को भी शामिल किया जाएगा। चक्का जाम, हड़ताल करने के बाद ही सरकार की नींद उठ सकेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। धरना देने वालों में उमेश पोस्ती, अमित शुक्ला, पंकज शुक्ला, महेश प्रसाद बगवाड़ी, अशोक शुक्ला, अंकुर शुक्ला आदि शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top