देश/ विदेश

बॉलीवुड स्टार से भी ज्यादा कमाते है ये यूटूबर, जानिए इनकी महीने भर की कमाई..

बॉलीवुड स्टार से भी ज्यादा कमाते है ये यूटूबर, जानिए इनकी महीने भर की कमाई..

 

 

 

देश-विदेश: आज कल हमारी हर समस्या का समाधान सोशल मीडिया पर ही मिल जाता हैं। फेसबुक ,इन्स्टाग्राम सोशल मीडिया के प्लेटफार्म हैं। लेकिन आज हम आपको यू ट्यूब के बारे में बताने वाले हैं। यू ट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म जिसमे आपको म्यूजिक, कुकिंग ,एजुकेशन ,कॉमेडी और बच्चो के लिए कार्टून ,धार्मिक हर तरह की केटेगरी मिलती है। यु ट्यूब के माध्यम से लोग अपने टैलेंट को सब के साथ शेयर करते है और लाखो रूपये कमाते है। आज के लेख में हम आपको टॉप 10 Youtubers और उनकी कमाई के बारे में जानकारी देंगे।

 

Round2Hell- यह 1 कॉमेडी चैनल है जिसे तीन दोस्तों ने मिलकर इसको शुरू किया था। इसके 18 मिलियन से ज्यादा सब्स्क्राइबर है। इनकी नेटवर्थ 58 करोड़ रूपये बताई जाती है।

 

Sandeep Maheshwari- संदीप माहेश्वरी प्रेरित करने वाले वक्ता और बिजनेसमैन हैं। यूट्यूब पर उनके 17.1 मिलियन सब्स्क्राइबर है। संदीप माहेश्वरी एक मोटिवेशनल स्पीकर है। संदीप माहेश्वरी को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा यंग क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर अवार्ड और ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम द्वारा स्टार यूथ अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी नेटवर्थ 26 करोड़ से अधिक बताई जाती है।

 

Vivek Bindra- विवेक बिंद्रा भी एक मशहूर यू-ट्यूबर है। बिंद्रा हिंदी में व्यवसाय से संबंधित सबसे शक्तिशाली वीडियो बनाते है। बिंद्रा को वर्ल्ड लीडरशिप फेडरेशन द्वारा थिंक टैंक ऑफ कॉर्पोरेट एशिया, भारत में बेस्ट कॉरपोरेट ट्रेनर, जैसे पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके 15 मिलियन फॉलोवर्स है। उनकी नेटवर्थ 47 करोड़ रूपये है।

 

Facttechz- राजेश कुमार इस चैनल के मालिक है, जो दिल्ली में रहते है। यह एक एजुकेशन एण्ड इनफार्मेशन चैनल है। इस चैनल के 15 मिलियन फॉलोवर्स है। इनकी नेटवर्थ 65 करोड़ रूपये है।

 

Total Gaming- इस चैनल के मालिक Ajju bhai के नाम से मशहूर है। वह अपने फालोअर के लिए गेमिंग से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते है। इनके चैनल पर 20 मिलियन से भी ज्यादा सब्स्क्राइबर है। इनकी नेट वर्थ 16 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।

 

BB Ki Vines- BB Ki Vines ये भारत का सबसे मशहूर चैनल में से एक है। इस चैनल को 26 वर्षीय YouTuber भुवन बाम चलाते है। भुवन बाम के चैनल के 20 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्हें ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर, 2019 के खिताब से भी नवाज़ा गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार अमित की नेटवर्थ 41 करोड़ से ज़्यादा की है।

 

Technical guruji- गौरव चौधरी दुबई में रहने वाले स्थित एक भारतीय YouTuber है, उनके यूट्यूब चैनल का नाम “टेक्निकल गुरुजी” है। इस चैनल के कुल 19.3 मिलियन ग्राहक हैं। गौरव के वीडियो नॉन-टेक्निकल लोगों के लिए काफी जानकारी से भरे है। वह हिंदी में नए गैजेट्स, हैकिंग के तरीकों, प्रोडक्ट रिव्यू के बारे में चर्चा करते है और जवाब देते है। उनके चैनल के 20 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। गौरव चौधरी की नेट वर्थ 323 करोड़ रूपये है।

 

Amit Bhadana-  अमित भड़ाना के यू-ट्यूब पर 26 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स उन्हे फॉलो करते हैं। अमित भड़ाना ने अपने करियर की शुरुआत एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और अपनी कॉमेडिक टाइमिंग और पंचलाइन के लिए काफी मशहूर हुए। वह अपनी हरियाणवी भाषा के लिए जाने जाते है। अमित भड़ाना की नेट वर्थ 50 करोड़ रूपये बताई जाती है।

 

Ashish Chanchlani- आशीष चंचलानी भी यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। आशीष ने अपने यूट्यूब चैनल को किकस्टार्ट करने के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी। आज उनके चैनल पर 23 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आशीष चंचलानी अक्षय कुमार को अपना आइडल मानते है। आशीष सामाजिक मुद्दों पर हमेशा ध्यान देते हैं और मदद के लिए आगे रहते है। उनके कंटेंट में कॉमिक स्किट और वीडियो शामिल हैं। आशीष चंचलानी Alt बालाजी की वेब सीरीज “क्लास ऑफ 2017 ” में भी नज़र आये थे। आशीष की नेट वर्थ 28 करोड़ है।

 

carry minati- भारत के Top 10 Youtubers In India की लिस्ट में सबसे पहला नाम है। कैर्री मिनाटी नाम वाले इस चैनल के मालिक का नाम अजय नागर है। अजय नागर के 29 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अजय की नेट वर्थ 32 करोड़ है। अजय ने 10 साल की छोटी उम्र में यूट्यूब शुरू किया और तब से कॉमेडी, गेमिंग और रैपिंग में काम कर रहे है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top